बीजापुर के सारकेगुड़ा कैंप की 210 कोबरा बटालियन के जवानों ने एक आदिवासी की जान बचाई

Chhattisgarh Crimesबीजापुर के सारकेगुड़ा कैंप की 210 कोबरा बटालियन के जवानों ने एक आदिवासी की जान बचाई।  आउटपल्ली गांव के सुक्का कोसमी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। ग्रामीणों ने मदद के लिए कोबरा जवानों से संपर्क किया।

जवान तुरंत गांव पहुंचे और मरीज को अपने वाहन से कैंप लाए। वहां से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बसागुड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। समय पर इलाज मिलने से सुक्का कोसमी की हालत में सुधार आया।

ग्रामीणों का कहना है कि जवानों की तुरंत कार्रवाई से सुक्का की जान बच सकी। इस मदद से ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Exit mobile version