
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 7 साल में अलग-अलग कारणों से 62 हाथी मारे गए हैं। बड़ी वजह है झूलते तारों का करंट। इनमें से 63% यानी 39 की मौत करंट से हुई। इसके बाद भी न वन विभाग, न ही बिजली कंपनी ने झूलते तारों को ठीक करने में मुस्तैदी दिखाई।
सरगुजा संभाग में बिजली कंपनी अब तक सिर्फ 30% झूलते तारों को सही कर सकी है। बाकी तार लटक रहे हैं। खासकर सूरजपुर के इलाकों में झूलते बिजली तार हाथियों के लिए जानलेवा बन गए हैं।