रायपुर के उरकुरा इलाके में 20 महीने पहले हुई महिला की संदिग्ध मौत का राज डीएनए रिपोर्ट से खुल गया है। जांच में सामने आया कि 44 वर्षीय कान्ति साहू की हत्या उसके पति डोमार सिंह साहू और बेटे धर्मराज साहू ने की थी। 29 जनवरी 2024 को महिला की लाश अंबेडकर अस्पताल लाई गई थी। पति-बेटे ने पुलिस को बताया था कि महिला ने फांसी लगाई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 13 जगह चोट के निशान और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।
संदेह बढ़ने पर पुलिस ने महिला के नाखून में फंसी चमड़ी का डीएनए जांच के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट से दोनों आरोपियों की पहचान पुख्ता हुई। पूछताछ में दोनों बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। बाप-बेटे का लिया गया DNA सैंपल
डॉक्टरों ने कांति साहू के दोनों हाथ के नाखून से सैंपल लिया था। साथ ही दोनों बाप-बेटे पर पुलिस को शक होने की वजह से उनका डीएनए सैंपल भी लिया गया।
डीएनए जांच के दौरान एक्सपर्ट ने डोमार साहू और धरम राज साहू के ब्लड सैम्पल से मिले। डीएनए प्रोफाइल और मृतिका के नाखून में फंसे मिले चमड़ी के डीएनए को मैच किया। जिनका मिलान हो गया। घरेलू विवाद में की थी हत्या
इसके बाद पुलिस ने दोनों बाप बेटों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि, घरेलू विवाद के बाद उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
लेकिन फंस जाने के डर से हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गिरफ्तार आरोपी
डोमार सिंह साहू पिता बिसौहा राम साहू (51) निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।
धरम राज साहू पिता डोमार साहू (25) निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।