कांकेर जिले में अज्ञात शख्स ने एटीएम में घुसकर दूसरों के अकाउंट से पैसे निकाले है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने एटीएम धारकों के पीछे खड़े होकर पहले उनकी जानकारी जुटाई फिर उनके जाने के बाद पैसे निकाल लिए। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। युवक ने अलग-अलग किश्तों में करीब 27,500 रुपए निकाले है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि थाने में शिकायत के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया है। ATM में पीछे खड़े होकर अकाउंट नंबर-पासवर्ड देखा:फिर खुद पैसे निकाले; 12 दिन बाद कांकेर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
कांकेर4 घंटे पहले
अज्ञात युवक ने पहले ताकाझाकी की फिर उसके एटीएम से पैसे निकाल लिए। – Dainik Bhaskar
अज्ञात युवक ने पहले ताकाझाकी की फिर उसके एटीएम से पैसे निकाल लिए।
कांकेर जिले में अज्ञात शख्स ने एटीएम में घुसकर दूसरों के अकाउंट से पैसे निकाले है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने एटीएम धारकों के पीछे खड़े होकर पहले उनकी जानकारी जुटाई फिर उनके जाने के बाद पैसे निकाल लिए।
मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। युवक ने अलग-अलग किश्तों में करीब 27,500 रुपए निकाले है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि थाने में शिकायत के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया है।
अज्ञात शख्स बार-बार ATM धारक के पीछे खड़ा होकर जानकारी ले रहा था।
अज्ञात शख्स बार-बार ATM धारक के पीछे खड़ा होकर जानकारी ले रहा था।
पीछे खड़े होकर जानकारी जुटाई फिर जाने के बाद खुद निकाला पैसा
यह घटना 11 सितंबर को हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अज्ञात व्यक्ति एटीएम धारकों के पीछे खड़ा होकर उनसे संबंधित जानकारी जुटा रहा था। बाद में उसने खुद एटीएम का इस्तेमाल कर पैसे निकाल लिए।
जिसके बाद उसने चालाकी से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम से 27,500 रुपए निकाल लिए। लगभग 5 मिनट के इस वीडियो में वह दो से तीन लोगों के पास घूमकर जानकारी लेते हुए दिखाई दे रहा है।