जशपुरनगर में भू-माफियाओं के एक गिरोह का खुलासा हुआ

Chhattisgarh Crimesजशपुरनगर में भू-माफियाओं के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र ते ग्राम गम्हरिया का है। जहां महेश राम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सोमरा राम का निधन साल 2014 में हो चुका था। भू-माफियाओं ने स्वर्गीय सोमरा राम के नाम पर ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की डुप्लीकेट प्रतियां निकलवाईं।

 

इसके बाद एक फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया, जिसमें नाम तो सोमरा राम का था, लेकिन फोटो आरोपी अघनु राम का लगाया गया। आरोपी ने खुद को मृतक बताया और जमीन बेचने की कोशिश की।आरोपी ने खुद को भी मृतक बताया

 

इसी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर, आरोपी अघनु राम ने 3 नवंबर 2023 को खुद को मृतक सोमरा राम बताते हुए उप-पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में पेश होकर आरोपी आनंद खलखो के नाम जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा दी। महेश राम ने SP ऑफिस और कुनकुरी न्यायालय में परिवाद दायर किया है।

 

कोर्ट के आदेश और शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में जितेंद्र कुमार शर्मा, अघनु राम, आनंद खलखो और रामलाल की मिलीभगत से मृतक के नाम जाली दस्तावेज बनवाने की पुष्टि हुई।

 

जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार शर्मा (34 साल) और अघनु राम (58 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। वहीं, आरोपी आनंद खलखो और रामलाल अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version