दरअसल, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है। जो कि पेशे से मजदूर है। वह बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी बरपाली में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी। तभी चैतराम वहां आया और दोनों में उसी बात को लेकर विवाद हो गया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
इसके बाद गुस्साए पति ने पास लगे कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोटवार को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया। महिला की लाश पीएम के लिए भिजवाया
वहीं महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज भी दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।