1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 3 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ लोग ट्रक और ड्रम में डीजल और पेट्रोल का बड़ा स्टॉक रखें हुए है। जिसे वह अवैध तरीके से बेच रहे हैं।
यार्ड में पुलिस ने रेड मारा। रेड कार्रवाई के दौरान यार्ड में 5 लोग मौजूद थे। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल बताया।
टैंकर और ड्रमों ने भरा था तेल
यार्ड को चेक करने पर पुलिस को टैंकर वाहन में डीजल पेट्रोल भरा होने के साथ ही अलग-अलग ड्रम में भी ज्वलनशील तरल पदार्थ भरा मिला। पुलिस ने आरोपियों से लाइसेंस या वेद कागजात मांगे तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। इसके बाद पुलिस ने यार्ड में रखें 42 लाख 30 का पेट्रोल डीजल जब्त कर लिया है। दोनों मिलाकर करीब 46,000 लीटर थे। इसी तरह पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र ते रिंग रोड नंबर 3 पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्रवाई कर आरोपी अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड एवं रोहित सरोज को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 लाख 40 हजार का माल जब्त किया गया है। आरोपियों पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक्शन लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
रवि यादव (25 साल) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला।
नीरज नेताम (36 साल) मुंगेली निवासी।
शेख कलीमुद्दीन (47 साल) रायपुर।
शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी (40 साल) बिहार निवासी। हाल ही में दुर्ग में रह रहा था।
राज पटेल (20 साल) रायपुर। गिरफ्तार आरोपी (पिरदा यार्ड से)
अखिलेश चौबे (38 साल) उत्तर प्रदेश निवासी। हाल ही में रायपुर में रह रहा था।
नीरज कुमार (23 साल) उत्तर प्रदेश निवासी। वर्तमान पता – रायपुर।
अरविंद गोड (38 साल) भदोही। हाल पता – रायपुर।
रोहित सरोज (24 साल) भदोही। हाल पता – रायपुर।