अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की

Chhattisgarh Crimes अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

बता दें कि भूपेश बघेल इसके पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र चुनाव के ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर जब राहुल गांधी प्रत्याशी थे, तब भी बघेल को ही उस सीट पर ऑब्जर्वर बनाया गया था। फिलहाल, वे कांग्रेस महासचिव के रूप में पंजाब के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त

AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा सभी जिलों के लिए 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं।

पहले भी 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इससे पहले प्रदेश के लिए 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। इसमें 4 महिलाओं को भी शामिल किया गया था। इसमें अम्बा प्रसाद, विंग कमांडर अनुमा आचार्य, श्वेता सिंह औ ममता देवी शामिल थीं।

अम्बा प्रसाद झारखंड विधानसभा की सदस्य रही हैं, वो वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी के रूप में कम करती हैं। वहीं, अनुमा आचार्य भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रही हैं और वह सबसे पहली महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर में से एक हैं।

पिछली बार से कम सीटों पर लड़ सकती है RJD-कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में RJD 23, कांग्रेस 9, वाम दल 5 और VIP 3 सीटों पर उतरे थे। एक लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीट को माना जाता है। इस फॉर्मूले के आधार पर ही विधानसभा में सीटों का बंटवारा हुआ तो RJD की 138 सीटों पर दावेदारी बन रही है।

इसके अलावा कांग्रेस की 54, तीनों वाम दलों की 30 और VIP की 18 सीटें पर दावेदारी बन रही है। कुल 243 सीटों में बची 3 सीटें दूसरे दलों के लिए छोड़ा जा सकता है।

Exit mobile version