
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिखी। कपल पूरी तरह मस्ती के मूड में थे। कपल के रोमांस की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने इनोवा कर के ऊपर चढ़कर, कार खींचते हुए, फाटक पर लटक कर एक रील बनाई थी। हीरोपंती दिखाते ये जब रील वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस इनके घर पहुंच गई। कार को जब्त किया और करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा। मामल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
इधर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए गलत संदेश देती है और शहर की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।