किसानों के पंजीकरण के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इस साल किसान 31 अक्टूबर तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों को यूनीक फार्मर आईडी दी जाएगी, जिससे उनकी खरीदी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी। अब तक 21.47 लाख किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर करे संपर्क
किसान पोर्टल से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के बाद किसान अपने गांव और खेत के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान बेच सकते हैं।
राज्य सरकार ने खरीदी केंद्रों पर न केवल धान संग्रह की सुविधाएं सुनिश्चित की हैं, बल्कि किसानों के हित में भुगतान जल्द हो और प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी प्राथमिकता दी है।
इस योजना से न केवल किसानों की आमदनी में स्थिरता आएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 को सफल बनाने में भी मदद मिलेगी। किसानों के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन और तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे लाभ का पूरा हक ले सकें।