
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी, मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था। हत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट, जांच जारी
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है।
गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डबल मर्डर की इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हत्या के इस मामले में पुलिस से सख्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है।