छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है। दरअसल पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। ये कंडीशन बारिश, तूफान के लिए फेवरेबल है। इसका असर प्रदेश में भी दिखेगा। रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा इन 9 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश
जुलाई का पहला पखवाड़ा बारिश के लिहाज से काफी अच्छा रहा। अब तक प्रदेश में 380.6 मिमी बारिश हो गई है। यह औसत से 07 प्रतिशत ज्यादा है। कोंडागांव, बेमेतरा और सुकमा को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
लंबा रह सकता है मानसून
मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है।
अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है