दरअसल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। कांग्रेस के प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिलों में दौरा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। इस दौरान बिलासपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने यह बयान दिया।
सिंहदेव ने कहा कि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कह चुके हैं।
लेकिन, मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी मेरा नाम सीएम के लिए चला। ढाई-ढाई साल के सीएम के मुद्दे पर मीडिया ने लगातार मुझे बनाए रखा। बाकी, पार्टी का निर्णय अंतिम रहता है। मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे सीएम नहीं बनना है।
चेहरे पर चुनाव लड़ना अपवाद है
उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ना अपवाद होता है। ज्यादातर 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व से ही लड़ा जाता है। कांग्रेस हाईकमान ने भी कहा है कि सामूहिक नेतृत्व के साथ हम चुनाव मैदान में होंगे। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने जताई CM बनने की इच्छा:अजय चंद्राकर बोले-कांग्रेस में कुछ नहीं होना है, चाहे तो हम हसरत पूरी कर देंगे
बिलासपुर18 मिनट पहले
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। साथ ही कहा कि मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। ऐसा कौन कहेगा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता।
वहीं, सिंहदेव के सीएम बनने की इच्छा पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम टीएस सिंहदेव को एक दिन का सीएम बना देंगे। अगर वो चाहें सीएम की कुर्सी पर बैठकर उनकी यह इच्छा हम पूरी कर देंगे। हम सीएम बनाकर उनका सम्मान कर देंगे। क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ होना नहीं है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सीएम बनने की इच्छा जताई है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सीएम बनने की इच्छा जताई है।
पहले भी मेरा नाम सीएम के लिए चला – टीएस सिंहदेव
दरअसल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। कांग्रेस के प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिलों में दौरा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। इस दौरान बिलासपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने यह बयान दिया।
सिंहदेव ने कहा कि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कह चुके हैं।
लेकिन, मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी मेरा नाम सीएम के लिए चला। ढाई-ढाई साल के सीएम के मुद्दे पर मीडिया ने लगातार मुझे बनाए रखा। बाकी, पार्टी का निर्णय अंतिम रहता है। मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे सीएम नहीं बनना है।
चेहरे पर चुनाव लड़ना अपवाद है
उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ना अपवाद होता है। ज्यादातर 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व से ही लड़ा जाता है। कांग्रेस हाईकमान ने भी कहा है कि सामूहिक नेतृत्व के साथ हम चुनाव मैदान में होंगे।
अजय चंद्राकर बोले- कांग्रेस में टीएस सिंहदेव का कुछ होना नहीं है, हम सीएम बना देंगे।
अजय चंद्राकर बोले- कांग्रेस में टीएस सिंहदेव का कुछ होना नहीं है, हम सीएम बना देंगे।
अजय चंद्राकर बोले- कांग्रेस में उनका कुछ होना नहीं है
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम भी उन्हें एक दिन का सीएम बना देंगे। अगर वो चाहें सीएम की कुर्सी पर बैठकर उनकी यह इच्छा हम पूरी कर देंगे। हम सीएम बना कर उनका सम्मान कर देंगे, क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ होना नहीं है।
किसी को भी कोई हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए। इसी दुनिया में उसे पूरा कर लेना चाहिए। उनको गांधी परिवार ने धोखा दिया। उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि 50-50 का समझौता है।
सिंहदेव ने राजशाही का हिस्सा बेचकर कुछ नहीं भेजा, लेकिन सीएम ने गद्दी पर बैठकर कुछ हिस्सा दिल्ली भिजवाते रहे।, इसलिए उन्होंने 5 साल का समय पूरा कर लिया। पूर्व सीएम के खास विधायक ने यह भी कहा था कि बाबा से उनकी जान को खतरा है। यह तो उनकी पार्टी में हालत थी। राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज को बांट रहे
सीजेआई पर जूता फेंकने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश में जिस तरह से राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज को बांटने का काम किया जा रहा है और वातावरण को दूषित किया जा रहा है। किसी समाज या जाति से सीमित मामला हो ये नहीं हो सकता।
सर्वोच्च संवैधानिक स्थान पर जो व्यक्ति बैठा है उसका अनादर करेंगे तो संपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था का आप अनादर करते हैं। दुर्भाग्य से देश की राजनीति धर्म और जाति की हो गई है।
जैसे ही यह मामला आया, सनातन की बात आ गई जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अनुसूचित जाति की बात ले आई। देश की संविधान और संवैधानिक पद की गरिमा को सामने नहीं लाई गई। जिस तरह की घटना है क्रिया की प्रतिक्रिया हो रही है, यह ठीक नहीं है।
बहुसंख्यक हिंदू भाजपाई नहीं हो सकते
उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के लिए समाज को विभाजित करना चाहते हैं। वोट के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को भाजपाई माना जा रहा है। लेकिन, ऐसा नहीं है। सारे हिंदू भाजपा कैसे होंगे। मैं भी तो हिंदू हूं, पैदा हुआ कांग्रेस में और मरूंगा भी कांग्रेस में।