छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट किया था। 11 अक्टूबर की सुबह सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी तभी IED विस्फोट हो गया।

मामला नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र का है। घटना में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। जवान की हालत खतरे से बाहर है।

गश्त कर रही थी टीम

जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2025 को एफओबी पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल के भीतर गश्त कर रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED में धमाका हो गया।

सुरक्षा बलों ने घटना की पुष्टि की

विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने घटना की पुष्टि की है। घायल जवान को तत्काल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भेजा गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में नक्सली गतिविधियां पिछले कुछ समय से फिर से सक्रिय हुई हैं। इसी के चलते सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version