बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घर में गांजा का पौधा लगाने वाले को आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। ग्राम घुईझरिया अमरपुर के रहने वाले किसुन यादव ने अपने घर के बाड़े में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे का पौधा लगाया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है आरोपी के घर में गांजे का एक हरा पत्तेदार पौधा, जड़ और डाल सहित, उगा हुआ था।
सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस सूचना पर पुलिस ने गवाहों के साथ किसुन यादव के मकान की बाड़ी की जांच की।
जांच के दौरान, किसुन यादव के घर के बाड़े में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजे का एक हरा पत्तेदार पौधा, जड़ और डाल सहित, उगा हुआ पाया गया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे को जब्त किया और आरोपी किसुन यादव को हिरासत में ले लिया।
आरोपी किसुन यादव को 10 अक्टूबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) और 20(ख) के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।