बलरामपुर जिले में गौ हत्या कर मांस बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले में गौ हत्या कर मांस बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। यह घटना महावीरगंज चौकी विजयनगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को शिकायतकर्ता अस्तु यादव ने विजयनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ आरोपियों ने मिलकर रात करीब 2 से 3 बजे एक बछड़े को मार डाला और उसके मांस का आपस में बंटवारा कर रहे थे।

गौ मांस बरामद

जिस पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर गौ हत्या में संलिप्त चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के घर से कच्चा और पका हुआ गौ मांस बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू और कटार भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरफराज अंसारी (26), अबू बकर अंसारी (45), इबरार अंसारी (18) और असलम अंसारी (19) के रूप में हुई है।

एक ही इलाके के रहने वाली आरोपी

ये सभी महावीरगंज चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर के रहने हैं। चारों आरोपियों को 15 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है।