दुर्ग जिले में अवैध हुक्का बार पर स्मृतिनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में अवैध हुक्का बार पर स्मृतिनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। देर रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेड मारकर अवैध हुक्का बार संचालक नीरज सिंह (22 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके पर तीन युवक हुक्के का धुआं उड़ाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने वहां से हुक्का पॉट, पाइप, फ्लेवर और कोल समेत करीब 5,000 का सामान जब्त किया है।पुलिस को देख भागने लगे युवक पुलिस के अनुसार, नीरज सिंह स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्र का रहने वाला है और राजा नाम के व्यक्ति से हुक्का फ्लेवर व सामग्री लेकर अवैध रूप से बार चलाता था। यहां युवाओं को निकोटिन युक्त हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी की, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस के जाल से कोई नहीं बच सका।

हुक्का में मिली थी 0.50 प्रतिशत निकोटिन पुलिस ने रेड मारकर दो हुक्का पॉट, दो पाइप (काला और पीले रंग का), महाराजा कंपनी का फ्लेवर, अलादीन ब्रेनफीजर फ्लेवर, अफजल चीफ कमिश्नर, पान फ्लेवर एआई आयान कंपनी के दो पैकेट, स्टाश प्रो कोकोनट कोल और शीशा क्राउन कंपनी का रोल फाइल। सभी फ्लेवर में निकोटिन की मात्रा 0.50 प्रतिशत पाई गई।

संचालक के साथ आरोपी भी हुए गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में हुक्का बार संचालक के साथ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज सिंह (22) निवासी स्मृतिनगर, भिलाई, धनंजय साहू (25) निवासी चर्च के पास, दुर्ग, गगनदीप सिंह (27) निवासी बाबादीप सिंह नगर, सुपेला और संकेत धर्मकार (27) निवासी सिद्धार्थ नगर, दुर्ग है। सभी को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अवैध नशा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।