रायपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट की

Chhattisgarh Crimesरायपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट की है। बदमाश ने युवक से माफी मंगवाई, फिर अपनी पत्नी का पैर चुमवाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि, विक्की खोचड़ नाम का युवक रानू सिंह की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। एक युवती और कुछ लड़के भी वहां मौजूद है। जो लगातार डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीटा रहे हैं। युवक लगातार माफी मांग कर गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन वो गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे।

पुलिस की मुखबिरी करने पर पिटाई

वीडियो में बदमाश कह रहा है कि, उस पर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। वह युवक को पूछ रहा है कि, उसका पुलिस थाने में नाम क्यों लिया ? जिसके बाद युवक कह रहा है कि, उसने ऐसा नहीं किया। इस दौरान बदमाश अपने कमर पर रखी पिस्टल दिखाकर भी उसे डरा रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पत्नी का पैर चुमवा कर माफी मंगवाई

युवक बार-बार बदमाश से माफी मांग रहा है। बदमाश ने अपनी पत्नी के पैर को चुमवा कर युवक से माफी भी मंगवाई है। इस पूरे वारदात में युवती भी शामिल थी। वह भी युवक को डंडे से पीट रही है। बदमाश युवक से कह रहा है कि, वह शहर का बाप है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस पूरी घटना का बदमाश ने खुद वीडियो भी बनवाया है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर बदमाश

इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, फिलहाल वीडियो सामने आया है। इस मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिर गिरफ्तारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिख रहा एक आरोपी विक्की हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले भी मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version