छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने ट्रेन की सामने कूदकर जान दे दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने ट्रेन की सामने कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार रात की है। मृतक युवक की पहचान वार्ड नंबर- 2 निवासी समीम खान (28) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जब अंतागढ़ से दल्ली राजहरा जा रही यात्री ट्रेन भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। तभी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और घटनास्थल पर वापस भी आया।

हालांकि, घटना नगर के बीच में होने के कारण घायल युवक को ट्रेन में नहीं ले जाया जा सका। बाद में भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version