राजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के बाद 2 भाइयों ने मिलकर एक युवक का मर्डर कर दिया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के बाद 2 भाइयों ने मिलकर एक युवक का मर्डर कर दिया है। दिवाली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को बीएसयूपी कॉलोनी भटगांव में कुछ युवक मिलकर जुआ खेल रहे थे तभी 2 पक्ष आपस में भिड़ गए।

जिसमें एक पक्ष के सूरज यादव और उसके भाई मदन यादव ने मिलकर ताहिर हुसैन पर कैंची से वार किया। घटना में ताहिर की मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दोनों आरोपी से पूछताछ जारी

पुरानी बस्ती थाने के सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक विवेचना की जा रही है दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version