छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे दोपहर में गांव के तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान तीनों में गहरे पानी में समा गए। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोलीपारा की है।

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे खेलते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले

मृतकों की पहचान मनिता हपका (6), नवीन हपका (4) और दिनेश कोरसा (5) के रूप में हुई है। ये तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया है।

तालाब किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग

स्थानीय ग्रामीण कैलाश कोरसा ने बताया कि यह तालाब काफी गहरा है और हाल की बारिश के कारण इसका जलस्तर बढ़ गया था। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा के लिए तालाब किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Exit mobile version