घायल बंदर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, कराया उपचार

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर नगरी मार्ग पर झरियाबाहरा के पास आज एक घायल बंदर दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंँची और बंदर को सुरक्षित पकड़कर मैनपुर पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद बंदर की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग के संरक्षण में उसे रखा गया है। इस रेस्क्यू अभियान में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कोमल प्रसाद बिसेन, फलेश्वर दीवान, शिवराज साहू तथा केशव बन्छौर का विशेष योगदान रहा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बंदर स्वस्थ होने पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।