बारिश-पानी में खरगे की सभा आज

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान जनसभा सोमवार को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके जरिए कांग्रेस के नेता खाद-बीज, बिजली, भ्रष्टाचार, अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर भाजपा की 17 माह पुरानी सरकार पर हमलावर होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट तेज बारिश के बीच तैयारियों का जायजा लेने रविवार को साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे।

पायलट ने वहां मीडिया से बातचीत में कहा कि बारिश है, बादल है, लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। जनता परेशान है। जन सरोकार से जुड़े हर मोर्चे पर प्रदेश की साय सरकार नाकाम है। किसानों, जवानों और संविधान पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे प्रहार के विरोध में प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद करेगी। देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता खतरे में है। इस जनसभा के जरिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार को बेनकाब किया जाएगा।

पूरा सभा स्थल पानी-पानी

आमसभा के पहले रविवार को लगातार तेज बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से पानी-पानी हो गया। सभा के लिए एक विशाल डोम और दो सहायक डोम बनाए गए हैं। लेकिन दो डोम के बीच की जगह कवर नहीं होने से वहां बारिश का पानी जमा हो गया। इससे कार्यक्रम स्थल पर समस्या बढ़ गई है। कार्यक्रम स्थल पर पानी मैट के ऊपर आ गया है। इसी में कुर्सियां बिछाई गईं। हालांकि बड़े नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार को मौसम जरूर साफ हो जाएगा।

पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक सभा के बाद खड़गे राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। इसमें आगामी कार्यक्रम और रणनीतियों पर विचार होगा। भविष्य की तैयारियों पर चर्चा कर यह ​तय होगा कि कांग्रेस किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

संदेश पहुंचाएंगे कार्यकर्ता पायलट ने कहा कि यह जनसभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से खरगे और राहुल गांधी का संदेश जनता तक अवश्य पहुंचेगा।