राजधानी में बच्चों के खिलौने को लेकर परिजनों में आपस में मारपीट हो गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी में बच्चों के खिलौने को लेकर परिजनों में आपस में मारपीट हो गई है। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति के साथ उनके ही पड़ोसियों ने मिलकर मारपीट की। पीड़ित महिला पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजू खांडेकर अपने परिवार के साथ जितेंद्र वर्मा के मकान में किराए से रहते हैं। 29 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उनकी डेढ़ साल की बेटी खेलते-खेलते शत्रुघन गुप्ता के रिमोट वाले खिलौने पर चढ़ गई। इसी बात को लेकर शत्रुघन गुप्ता ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़ित ने विरोध किया, तो शत्रुघन गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, सुरेश गुप्ता और सीता गुप्ता ने एक राय होकर हाथ-मुक्के और प्लास्टिक पाइप से दंपत्ति की पिटाई कर दी। बचाने आई राजू की पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। राजू की पत्नी गर्भवती है। दोनों को सिर, चेहरा, गला और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।