छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में करंट से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में करंट से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक 5 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि, दूसरी घटना में पुताई कर रहे मजदूर झुलस गया।

पहली घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (ज) की है। जहां शिवम दुबे घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह टेबल फैन के संपर्क में आ गया। फैन में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे शिवम को तेज झटका लगा और वो मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

स्कूल में एक माह पहले लिया था दाखिला

मृतक बच्चे के पिता शैलेंद्र दुबे ने बताया कि, करंट लगने के बाद बच्चे को बालोद अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शिवम को गांव के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भर्ती किए एक माह ही हुआ था। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया।

पुताई कर रहा मजदूर झुलसा

दूसरी घटना गुंडरदेही की है। यहां तवेरा निवासी 27 वर्षीय युवक शेखर बारले एक कॉम्प्लेक्स में पुताई कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे टीवी केबल वायर की चपेट में आ गया। तार में करंट था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी है।

Exit mobile version