छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने चोरी के 2 अलग-अलग मामले में 2 चोरों को पकड़ा है। एक सुने मकान की सीट तोड़कर अंदर घुसा। अलमारी से पैसे चुराकर त्रिपाल में आग लगा दी। दूसरे ने चाय के ठेले से गल्ला में रखा सारा कैश ही गायब कर दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, पहला मामला महारानी वार्ड का है। इस वार्ड की रहने वाली झरना सोनी ने पुलिस को बताया कि रात में वो घर में नहीं थी। उस समय उसके मोहल्ले के ही कुछ बदमाश युवक देबू मंडावी, सोनू, टोबो, कोदू, नोडी समेत अन्य उसके घर में घुसे थे।
इन्होंने पहले सीट तोड़ी। अंदर गए। फिर अलमारी का ताला तोड़ा और पैसे ले गए। त्रिपाल में आग लगा दी। महिला का कहना है कि, इन्हें घर के अंदर आते-जाते उसी इलाके के कुछ लोगों ने देखा था।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और एक देवेंद्र मंडावी उर्फ देबू को हिरासत में लिया। इससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया और पुलिस को बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर उसने चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाय ठेले से चुराए पैसे
दूसरा मामला चाय ठेले से पैसे चुराने का है। जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले अंकित जायसवाल ने पुलिस को बताया कि संजय मार्केट में चाय ठेला लगाता है।
कोई अज्ञात व्यक्ति चाय ठेला के गल्ला को तोड़ा और अंदर रखे सारे पैसे चुरा लिया है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को उस इलाके के एक आदतन चोर पर शक हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने अजय अधिकारी को हिरासत में लिया। इससे पूछताछ की गई थी। इसने पुलिस को बताया कि अपने साथी अन्ना तिल्ली के साथ मिलकर इसने चोरी की थी।
जिसके बाद पुलिस ने इसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे फरार आरोपी की भी एक दिन पहले गिरफ्तारी हो गई है।