राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (7 नवंबर) को यह भ्रूण अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास पड़ा था। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि दो बाहरी लोग इसे अस्पताल में छोड़कर चले गए थे।

 

मामला मौदहपारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने मौके की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के CCTV फुटेज हासिल कर लिए हैं और उनमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी जाएगी। जांच प्रभावित ना हो इसलिए CCTV सार्वजनिक नहीं

 

हॉस्पिटल प्रशासन ने दावा किया है कि सभी वीडियो और अन्य सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया को CCTV फुटेज देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले भ्रूण को कचरे के डिब्बे में डालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसे डब्बे के पास ही छोड़कर भाग गए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह भ्रूण अस्पताल से ही जुड़ा मामला है या बाहर से लाकर फेंका गया।