पंजाब के लुधियाना में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्म हत्या का कारण क्या है, इसका अभी पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक .युवक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है। पिंटू मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वह 3 दिन पहले ही 5 नवंबर को गांव से लुधियाना आया था। मृतक लेबर का करता था काम
जानकारी देते हुए पिंटू के भाई संतू सोनवानी ने कहा कि वह यहां राज मिस्त्री का काम करता है। उसका भाई भी उसके साथ बतौर लेबर अब काम करने लगा था। दो दिन पहले उसके भाई ने उसे कहा कि उसे बुखार लग रहा है, जिस कारण उसका शरीर दर्द कर रहा है। वह डयूटी पर नहीं जा पाएगा।
संतू ने कहा कि इसके बाद वह अपने बड़े भाई, उसकी पत्नी और अपनी पत्नी के साथ काम पर चला गया। फिर दोपहर को आकर जब पिंटू रेस्त ही कर रहा था। लेकिन जब शाम को पौने 7 बजे पिंटू को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से लाइट भी बंद थी।
अंदर जाकर देखा तो पिंटू ने एक कपड़े के साथ पाइप के सहारे फंदा लगाया हुआ था। फंदा किन कारणों से लगाया ये अभी पता नहीं। पिंटू ने छत्तीसगढ में अभी अभी जंगलात विभाग में नौकरी पाने के लिए एग्जाम देना था जिसकी वह तैयार कर रहा था। परिवार में वह सबसे छोटा था। थाना सदर के ASI हरचरण सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।