कांकेर जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मूवमेंट बढ़ गई

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मूवमेंट बढ़ गई हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है। यह अब रहवासी क्षेत्रों में भी खुलेआम घूम रहा है। तेंदुआ अब तक 6 लोगों पर अटैक कर चुका है।

हाल ही में कांकेर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ईमलीपारा में रात 12 बजे एक दंपती ने कार में बैठे हुए तेंदुए का वीडियो बनाया। इससे पहले तेंदूआ ग्राम कोडेजूंगा में देखा गया था। शिवनगर में इसने दो मुर्गियों का शिकार भी किया था। गढ़िया पहाड़, मालगांव और शिवनगर की पहाड़ी में भी तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है।

दहशत में ग्रामीण

तेंदुआ दिन में पहाड़ों पर बैठकर अपने शिकार की रेकी करता है। शाम होते ही शिकार करके उसे पहाड़ में ले जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग से शिकायत करने पर वे केवल निगरानी का आश्वासन देते हैं।

दुधावा में अब तक 6 लोगों पर कर चुका है हमला

इस साल की शुरुआत से दुधावा इलाके में एक आदमखोर तेंदुए ने 6 ग्रामीणों और बच्चों पर हमला किया था। इस तेंदुए को बाद में पकड़ा गया था। इसके अलावा तेंदुओं के घरों में घुसने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Exit mobile version