शोभा पुलिस कर रही यौन शोषण से बचाव के लिए लगातार बच्चों को जागरूक

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग निर्देशन पर पुलिस थाना शोभा प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल द्वारा बाल दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नवंबर दिन बुधवार को गरहाडीह शासकीय हाई स्कूल में महिला शिक्षिकाओं से सहायता लेकर बच्चों को गुड टच, बेड टच, बाल अपराधों से बचाव,बाल विवाह,बाल श्रम,मानव तस्करी,पास्को एक्ट,

नशे के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा, ट्रैफिक नियमों के पालन करने,साइबर जागरूकता,ऑनलाइन ठगी से बचाव, फैसबुक,इंस्टाग्राम, वीडियो गेम डाउनलोड व इस्तेमाल में सावधानी बरतने,अंजान लिंक एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने,डिजिटल अरेस्ट,फोन पर धमकी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी देकर बच्चों व शिक्षकों को जागरूक किया गया। इमरजेंसी नंबर डायल 112 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जिला पुलिस गरियाबंद कंट्रोल, व्हाट्सएप नंबर एवं थाना शोभा का फोन नंबर भी शेयर किया गया। महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड करने प्रोत्साहित किया गया।

उपस्थित जन समुदाय को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।इस दौरान स्कूली बच्चे, प्राचार्य, शिक्षक गण,सरपंच पंच, कोटवार एवं सैकड़ो ग्रामीण जन शामिल रहे।