छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ठंड का असर पहले की अपेक्षा कम हो गया है। 23 नवंबर यानि आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी से रात में शहर की सड़कों में चहल पहल है।
हांलाकि गरम कपड़ों का सहारा लोग ले रहे हैं। आने वाले समय में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
नवंबर महीने के पहले हफ्ते के बाद से ही कड़कड़ाती ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। जिससे अब थोड़ी राहत मिली है।
18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था जिससे बाद लोग अलाव का सहारा ले रहे थे।
आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचेगा
नगर निगम ने शहर के तकरीबन 12 जगहों में अलाव की व्यवस्था की थी, लेकिन वर्तमान में ठंड का असर पहले की अपेक्षा कम है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री तक का अनुमान है।
24 नवंबर को फिर से 1 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री तक होने की संभावना है। वहीं 26 नवंबर से 2 डिग्री तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
दिन में मौसम साफ रहा
21 नवंबर की सुबह से आसमान साफ रहा। दिन भर तेज धूप निकली रही। वहीं मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार 26 नवंबर तक इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है, इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे।