छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि धर्मांतरण का झांसा देकर चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है। करीब 3 साल तक उसका शोषण होता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे ईसाई धर्म में शामिल होने और प्रार्थना करने से उसकी बेटी की तबीयत ठीक होने का आश्वासन दिया था। इसी बहाने उसे प्रार्थना के लिए अपने घर बुलाया गया, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

घर पहुंचकर भी किया रेप

शिकायत के मुताबिक, महिला अपनी बेटी की बीमारी से पिछले आठ साल से परेशान थी। 17 जनवरी 2022 को तड़के लगभग 3 बजे उसकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर महिला ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे कहा कि ईसा मसीह को मानने के बाद हिंदू देवी देवताओं की पूजा करना गलत है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे अपमानित किया, जान से मारने की धमकी दी और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 15 जून 2025 को आखिरी बार दुष्कर्म हुआ।

इस शिकायत के आधार पर मगरलोड थाना पुलिस ने धारा 70(1),299 बीएनएस एवं 4 छ.ग. धामिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों में ये शामिल

  1. धनेश साहू, ग्राम कमरौद
  2. मुनेश साहू, ग्राम सेन्हाभाठा
  3. नंदू साहू, ग्राम सेन्हाभाठा
  4. नरेन्द्र महार, खैरझिटी

    थाना प्रभारी से संपर्क नहीं

    इस मामले में जानकारी लेने के लिए मगरलोड थाने के टेलीफोन नंबर पर चार बार और थाना प्रभारी के निजी नंबर पर सात बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा कुरूद एसडीओपी से भी मोबाइल फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।