ब्लैकमेलिंग, रेप केस में फंसाया…गर्लफ्रेंड पर FIR दर्ज

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 27 सितंबर की रात बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह उसे ब्लैकमेल और झूठे रेप केस फंसाकर जेल भेज दी थी। जमानत पर बाहर आने के बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर उसने जा दे दी।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गौरव सवन्नी (29) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

जांच में सामने आया है कि गौरव की गर्लफ्रेंड प्रियंका सिंह लगातार ब्लैकमेल और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दे रही थी। इसके अलावा उसने झूठे रेप केस फंसाया था। जिससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ खिलाफ धारा 108 के तहत FIR दर्ज कर ली।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, गौरव सवन्नी की पहचान मैट्रिमोनियल साइड पर दिल्ली-NCR की रहने वाली प्रियंका सिंह से जान पहचान हुई। मुलाकात बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद वह उससे मिलने नोएडा गया था।

कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। 27 सितंबर की शाम घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला।

लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।पिता अशोक सवन्नी ने पुलिस को सूचना दी गई।

सुसाइड नोट और डिजिटल सबूतों से शुरू हुई जांच

इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश मिली। पुलिस सुसाइड नोट, डिजिटल सबूत और परिजनों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि प्रियंका सिंह उसे लगातार ब्लैकमेलिंग, झूठे केस में फंसाने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दे रही थी।

मानसिक प्रताड़ना के आधार पर गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

ऐसे में पुलिस ने मामल को मानसिक प्रताड़ना से जोड़ते हुए गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि सुसाइड नोट, परिजनों के बयान के आधार पर गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में गर्लफ्रेंड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।