छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की टीम ने रविवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा,बलरामपुर और कोंडागांव में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में EOW-ACB की टीम ने रविवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा,बलरामपुर और कोंडागांव में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। बताया जा रहा है यह छापेमारी आबकारी और DMF घोटाले से जुड़ी है।

सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल, बलरामपुर जिले के राजपुर में मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर में टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। इसके साथ ही बलरामपुर में व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर भी कार्रवाई जारी है।

आबकारी और DMF घोटाले की जांच

जानकारी के मुताबिक, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए आबकारी और DMF घोटाले की जांच के लिए EOWऔर ACB की टीम पहुंची है।

जहां अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा कालोनी निवासी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी है।

पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद के निवास पर दस्तावेज खंगाल रही टीम

23 नवंबर के तड़के ईओडब्लू एवं एसीबी की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। वहीं अन्य शहरों में भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सरगुजा में दोनों छापे DMF घोटाले से संबंधित बताए गए हैं। डॉ तनवीर अहमद पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में पशु चिकित्सा के उप संचालक थे। वे सरगुजा एवं बलरामपुर में पदस्थ रहे।

व्यवसायी अमित अग्रवाल ने DMF में बड़े पैमाने पर काम किया था। वे राजपुर के व्यवसायी अशोक अग्रवाल के रिश्तेदार भी हैं। अशोक अग्रवाल का नाम DMF एवं आबकारी घोटाले में आया था और EOW व ACB ने दो बार छापे मारे थे।

अमित अग्रवाल पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा तक पहुंच रखते थे। सरगुजा, सूरजपुर से बस्तर तक बड़े पैमाने पर DMF मद का काम किया। वर्तमान में वे अंबिकापुर के रिंग रोड में लक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान का संचालन करते हैं।

बलरामपुर में व्यवसायी के निवास पर कार्रवाई

बलरामपुर में व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर भी EOW-ACB ने छापा मारा है। तड़के ACB की टीम के अधिकारी 2 गाड़ियों में पहुंचे। घर को लॉक करके दस्तावेज की जांच कर रहे है। मनोज अग्रवाल DMF में सप्लायर हैं।

Exit mobile version