किसान संघर्ष समिति मैनपुर की हुई बड़ी बैठक

Chhattisgarh Crimes*किसानों के हित में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा*

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

किसान संघर्ष समिति मैनपुर क्षेत्र का बैठक रविवार को धान उपार्जन केंद्र नाऊमुड़ा में हुआ। जिसमें सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।जहाँ सर्व सम्मति से बिंदुवार चर्चा

कर प्रस्ताव पारित किया गया।एग्रीस्टेक में नॉमिनी एवं पट्टाधारी का नाम सम्मिलित कर धान खरीदी किया जावे वन पट्टा में भी धान खरीदी किया जावे

धान उपार्जन केंद्र में पूर्व कर्मचारी ऑपरेटर को यथावत रखा जावे।

धान की राशि के साथ बोनस को दिया जावे ऑपरेटर को 12 महीना का वेतन भुगतान किया जावे धान उपार्जन केंद्र से तत्काल धान का उठाव किया जावे। उपार्जन केंद्र में रख रखाव के लिए चबूतरा निर्माण कराई जावे,कमीशन की राशि को समिति खाता में जमा किया जावे।

समस्त किसानों के हित मे कार्य करने वाली किसान संघर्ष समिति के सफल संचालन बाबत प्रत्येक किसानों के द्वारा ₹100 राशि जमा किया जाना जिनको सीधे किसान प्रत्येक पंचायत के सरपंच के पास जमा कर उनके माध्यम से समिति तक राशि प्राप्त होने में सहूलियत होगी,तरुण बेल्डिंग की किराया किसान संघर्ष समिति को दिया जावे गिरदावरी के अनुसार ऑनलाइन में रकबा नहीं दिखाया जा रहा है उसे विभागीय सुधार किया जावे नये ऑपरेटरों से किसानों में असंतोष पैदा हो रही है। समाधान के दिशा में भी गहन चर्चा किसान संघर्ष समिति के मुखियाओ द्वारा किया गया।बैठक मे प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल,प्रेमसाय जगत, लिलेश साहू,बलिराम ठाकुर,एलियाल बाघमार,गयचंद कोमर्रा,हरिश्चंद्र नेगी,रोहन मरकाम,अमृतलाल नागेश, गुमान सिंह ठाकुर,डोमार पटेल,छबिलाल दीवान, मिलन सिंह,आर्तिक नागेश, यमराज ओटी, हरचंद ध्रुव , विजय बहादुर परिहार, , समारु राम, बुधारू राम, देवी लाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।