शेखावत बोले-मांगें नहीं मानी गई तो गृहमंत्री को घेरेंगे.

Chhattisgarh Crimesशेखावत बोले-मांगें नहीं मानी गई तो गृहमंत्री को घेरेंगे. रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के केस में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को अरेस्ट किया है। तोमर के सपोर्ट में राजपूत करणी सेना 8 मांगों को लेकर महापंचायत कर रही है। इनमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है। महापंचायत के बीच राज शेखावत वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी समेत 10 लोगों के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डिप्टी CM से मुलाकात की मांग की, लेकिन नहीं मिलाने पर वह रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। शेखावत ने अन्न-जल त्याग दिया है।

 

महापंचायत के मंच से राज शेखावत ने कहा कि 15 दिन पहले हमने अपनी मांगों को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिसवालों के खिलाफ भी एक्शन नहीं लिया गया। 4 बजे तक का समय दिया गया है। अगर मांगें नहीं मागी गई तो गृहमंत्री जहां होंगे, वहां के लिए कूच करेंगे।

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को थाने में हिरासत में लिया है। 500 लोगों को नजरबंद किया है। बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले से आ रही 7 बसें, बिलासपुर से 4 बसें, सिमगा में 4 बसें और 17 फोर व्हीलर्स को रोका गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल हॉक फोर्स को तैनात किया गया है।