
इसके अलावा एरिया कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी हथियार डाले। इसी क्रम में पार्टी मेंबर (PM) लेवल के लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी आत्मसमर्पण किया। इनके पास से AK-47, इंसास, SLR, .303 और .30 कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किए गए।
सभी नक्सली एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी में सक्रिय थे, जिसकी तीन राज्यों के छह जिलों तक गहरी पैठ थी। सभी 12 नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। MP में 2.36 करोड़ के इनामी 10 नक्सलियों का सरेंडर
एक दिन पहले रविवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण किया। इसमें 62 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल हैं।
सभी 10 नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को दो AK-47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल और चार वॉकी-टॉकी सौंपे। नक्सलियों ने वनकर्मियों से किया संपर्क
वनकर्मी गुलाब उईके और स्थानीय ग्रामीणों ने सरेंडर प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। वनकर्मी ने बताया कि नक्सलियों ने खुद संपर्क किया और वाहन के माध्यम से बालाघाट लाए गए। ग्रामीणों का सहयोग न मिलने से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी।