छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। 5 दिसंबर को आरोपी श्यामलाल नेताम (26 साल) लछीन्दर पांडे (24 साल) को जंगल की ओर ले गया। इस दौरान लछीन्दर पर उसने कुल्हाड़ी से लगातार 17 बार वार किए। फिर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया।
मृतक की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने कटे हुए सिर को एक थैली में भरकर तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के मोबाइल से हत्या का एक वीडियो मिला।
हालांकि पुलिस ने वीडियो सार्वजनिक नहीं किया है। बताया जा रहा है वारदात के समय आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है। साप्ताहिक बाजार में आरोपियों से हुआ था विवाद
जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से पहला सुराग मिला। मुखबिर ने बताया कि लछीन्दर का कुछ दिन पहले विश्रामपुरी साप्ताहिक बाजार में श्यामलाल नेताम (26 साल) और रामू नेताम से विवाद हुआ था। उसने विवाद के दौरान श्यामलाल नेताम को थप्पड़ जड़ दिया था।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि लछीन्दर आदतन बदमाश था। आए दिन लोगों से झगड़ा करता था।