
यह देखकर परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच रामकृष्ण राठिया को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में यह खबर अन्य ग्रामीणों तक भी पहुंच गई, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि विनोद के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। कहा जा रहा है कि वह रात में शराब पीने के बाद घर नहीं लौटा।
हालांकि उसकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी रखी है।