
यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक तात्यापारा चौक से आश्रम तिराहा और अग्रसेन चौक से आमापारा तिराहा तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस के दौरान इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कंट्रोल की जा रही है।
वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल
वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। आश्रम तिराहा से लाखेनगर, पुरानी बस्ती और बुढ़ेश्वर चौक, शास्त्री चौक से महिला थाना, कालीबाड़ी, पचपेड़ी नाका और भांठागांव चौक तथा अग्रसेन चौक से समता कॉलोनी, अनुपम गार्डन चौक या रामनगर-महोबा बाजार मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, वे जुलूस मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं, निर्धारित डायवर्सन का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।