
इस हादसे में सभी यात्री सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घटना देखी और तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 45 वर्षीय घासी राम खूंटे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हैदराबाद में करते थे मजदूरी
मृतक घासी राम खूंटे सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के निवासी थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में मजदूरी करते थे और रविवार सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बिर्रा थाने में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।