रायपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस ने हाल ही में जग खरीदी में घोटाला करने का आरोप लगाया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस ने हाल ही में जग खरीदी में घोटाला करने का आरोप लगाया। भाजपा ने इसे भ्रामक और झूठा प्रचार बताया। BJP की ओर से कहा गया कि यह विरोध बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग की छात्रावास हेतु वाटर जग खरीदी को लेकर फैलाई गई भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी के विरोध में किया गया।

भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि “जिसकी जैसी आंख, वैसी उसकी दृष्टि। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी है, उसे एक ईमानदार और कर्मठ आदिवासी मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचारी नजर आ रहा है।”

मरकाम ने स्पष्ट किया कि वाटर जग खरीदी का प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को ही निरस्त कर दिया गया था, न तो कोई भुगतान हुआ और न ही कोई आपूर्ति। कांग्रेस और उसका आईटी सेल जानबूझकर निरस्त प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट शेयर कर जनता को गुमराह कर रहा है। यह सीधे-सीधे आदिवासी समाज की छवि पर हमला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का विरोध किया और अब एक जनजातीय मुख्यमंत्री को अपमानित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस द्वारा लगातार आदिवासी समाज को भड़काने, अपमानित करने और उनके हक छीने जाने के विरुद्ध अब जनता जागरूक हो चुकी है।

विकास मरकाम ने कहा उनकी दो मुख्य मांगें व संदेश कांग्रेस आदिवासी विरोधी मानसिकता से बाज आए। राहुल गांधी द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर माफी मांगे। भाजपा आदिवासी गौरव और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। भाजपा अजजा मोर्चा ने संकल्प लिया कि वह हर मंच पर आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा करेगा और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को बेनकाब करता रहेगा।