
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की उपस्थिति में राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने बांधामुड़ा निवासी विवेक गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।
यहां कृषक विजय कुमार अग्रवाल द्वारा लाए गए 120 बोरी धान को मंडी अनुज्ञा और संबंधित दस्तावेजों के अभाव में जब्त किया गया। जब्त धान को मेसर्स विवेक गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है और मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने धान जब्त
इसी प्रकार, जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल और मंडी सचिव सृष्टि शर्मा ने ग्राम चलचली लोहरी मरवाही में व्यापारी विजय गुप्ता की दुकान का निरीक्षण किया।
दुकान में रखे धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर लगभग 60 बोरी धान जब्त किया गया। यह धान व्यापारी विजय गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है, और इस मामले में भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। करीब डेढ़ लाख का धान पकड़ाया
जिले में 18 दिसंबर को की गई कार्रवाई में ग्राम अंजनी में 2 पिकअप वाहन पकड़ा गया है। जिसमें लगभग 52 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार है।
यह कार्रवाई जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल प्रभारी तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल की टीम ने के पास की। गाड़ी जब्त कर गौरेला थाने में रखा गया है। बताया जा रहा यह धान मध्यप्रदेश से लाया जा रहा था।