रायपुर निवासी एक युवक–युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा

Chhattisgarh Crimesरायपुर निवासी एक युवक–युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल में बात करते हुए, युवती वीडियो बनाते हुए और गालियां देते हुए दिख रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खिची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन का पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। यह पूरा वीडियो युवक के साथ दिख रही युवती ने ही बनाया है।

 

वीडियो सामने आने के बाद यह बात स्पष्ट है कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बाद भी राजधानी रायपुर में धडल्ले से ड्रग्स की बिक्री जा रही है। यह बिक्री युवक और युवतियों के सिंडिकेट द्वारा की जा रही है। पुलिस की समझाइश और सख्ती के बाद भी ड्रग्स तस्कर सोशल मीडिया के माध्यम से ड्रग्स की बिक्री कर रहे है।

 

छह महीने में अभियान चलाकर पुलिस ने 79 पैडलर्स को पकड़ा

 

रायपुर में छह माह पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकार कार्रवाई की और 79 पैडलर्स को जेल भेजा। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर राजधानी रायपुर में फिर से एक्टिव हो गए है। अब पढ़े डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा

 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले दो माह में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर रही है। नशे से जुड़े वायरल वीडियो चिन्हांकित किए जा रहे हैं और दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा।

 

अब पढ़े MDMA ड्रग्स क्या, ये कितना खतरनाक

 

MDMA यानी मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (MDMA) या मेफेड्रोन या एक्सटेसी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और जया शाह के वॉट्सऐप चैट से इसकी चर्चा शुरू हुई। इसके एक ग्राम की कीमत करीब 15 हजार रुपए है।

 

नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम है। इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है। मदहोशी आती है। अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं। ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकती है।