विमान ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे रायपुर के लिए टेक ऑफ किया था। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
इंडिगो की फ्लाइट 6E 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। वापसी में यही फ्लाइट 6E 7296 रायपुर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर करीब 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आती है।
15 दिन पहले रनवे से लौटी थी फ्लाइट 23 जून को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से लौट आई थी। बताया गया था कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी थी।
इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे थे। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया था।
इंडिगो की फ्लाइट के केबिन में भर गया था धुआं 6 जुलाई 2022 को इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद विमान के केबिन में धुआं पाया गया था। डीजीसीए ने इस बात की जानकारी दी थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि A320 फ्लाइट की लैंडिंग के बाद केबिन में धुआं मिलने की जानकारी फ्लाइट के स्टाफ ने दी। हालांकि, सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे।