रायपुर के मैग्नेटो मॉल में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के मैग्नेटो मॉल में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस को भी चक्काजाम की जानकारी नहीं थी। केवल जानकारी यह थी कि कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे। तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा की धारा में FIR दर्ज की और शुक्रवार (26 दिसंबर) देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच ने करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया था। अन्य कार्यकर्ताओं ने आज इसी का विरोध किया है। चिढ़ाने के लिए मॉल में संता की मूर्ति लगाई – बजरंग दल

 

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि मॉल तोड़फोड़ की शिकायत पर जिन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है कांकेर में 800 लोगों ने मिलकर हमारे 25 हिंदू भाइयों को मारा। अगर पुलिस प्रशासन चाहती तो सभी को गिरफ्तार कर लेते। फिर छत्तीसगढ़ बंद नहीं होता और इस तरह की घटना नहीं होती। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का आह्वान किया था, उसके बावजूद बजरंग दल को चिढ़ाने के लिए मॉल वालों ने संता की मूर्ति लगाई थी। इसमें किसी की धार्मिक भावना आहत नहीं हुई है। क्योंकि बाइबल में कही भी सांता का जिक्र नहीं है।

 

हमने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की। डेकोरेशन में तोड़फोड़ पर इतनी बड़ी कार्रवाई करना गलत है। जिसका विरोध हम कर रहे है। आज का प्रदर्शन हमारे प्लान का हिस्सा था। जिस थाने में FIR हुआ है हम उस थाने को घेरेंगे। थाने में अतिरिक्त बल मौजूद

 

मौके पर 2 ASP, 4 CSP और दर्जनभर थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त बल मौजूद है। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट की तरफ से रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया है।

Exit mobile version