गरियाबंद के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित पुलिस कैंप छिंदौला, ओढ़, कुल्हाड़ीघाट का किया औचक निरीक्षण

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

*पुलिस अधीक्षक कैंप भ्रमण के दौरान ग्राम छिंदौला, ओढ़, कुल्हाड़ीघाट ,अमलोर के ग्रामीणों से हुए रूबरू।*

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

गरियाबंद पुलिस के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा 27.12.2025 को गरियाबंद जिले के घोर नक्सल प्रभावित कैंप छिंदौला,ओढ़, कुल्हाड़ीघाट का औचक निरीक्षण कर कैंप में तैनात पुलिस जवानों से रूबरू होते हुए हाल-चाल जाने। सभी पुलिस जवानों को दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ व्यायाम एवं योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।पुलिस अधीक्षक के द्वारा भ्रमण के पश्चात घोर नक्सल प्रभावित गांव छिदौंला,ओढ़, कुल्हाड़ीघाट,अमलोर के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए चर्चा किया गया। गांव मे ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याएं सुने। गांव के बच्चों, प्रमुखों एवं महिलाओं से बातचीत किये। बातचीत के दौरान वहां लोगों के द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली,पानी,स्कूल भवन आदि के संबंध में समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित विभाग के प्रमुखों से बात कर शीघ्र मूलभूत सुविधा दिलाए जाने के संबंध में आश्वासन दिये।