सक्ती जिले केभोथिया गांव में एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए हादसे में 9 वर्षीय मोनिक चंद्रा की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर लोहे के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा गिरकर बच्चे के ऊपर आ गिरा। मोनिक, जो दिनेश चंद्रा का पुत्र था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 27 दिसंबर रात की है। मोनिक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने गाड़ी जला दी। बताया जा रहा है ट्रैक्टर चालक नाबालिग है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रही है। नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग चालक तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। गांव की गली में अचानक ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से जा टकराया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा उखड़कर पास खड़े मोनिक चंद्रा पर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली
स्थिति बिगड़ने की सूचना तत्काल जैजैपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया।
जैजैपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग चालक द्वारा ट्रैक्टर चलाने के कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।