
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग चालक तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। गांव की गली में अचानक ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से जा टकराया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा उखड़कर पास खड़े मोनिक चंद्रा पर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली
स्थिति बिगड़ने की सूचना तत्काल जैजैपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया।
जैजैपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग चालक द्वारा ट्रैक्टर चलाने के कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।