बलौदाबाजार में पराली जलाने की घटना ने एक महिला की जान ले ली

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार में पराली जलाने की घटना ने एक महिला की जान ले ली। ग्राम सेल और कसडोल के बीच एक खेत में महिला की रविवार को जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना पराली जलाने के खतरों को उजागर करती है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला

 

जानकारी के अनुसार, प्रभा साहू (50 वर्ष) रविवार सुबह 9 बजे अपने खेत में चारा (पैरा) लेने गई थी। उसी खेत के आसपास पराली जलाई जा रही थी, जिससे घना धुआं उठ रहा था। इस धुएं की चपेट में आकर प्रभा बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। खेत में बेहोश पड़ी महिला आग की चपेट में आने से जिंदा जली

 

इसी दौरान, पराली की आग तेज हवा के कारण अचानक फैल गई और खेत में बेहोश पड़ी प्रभा आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि वो खुद को बचा नहीं पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी तब पता चली जब वहां से गुजर राहगीरों ने खेत में आग लगने की जानकारी परिवार को दी। इसकी जानकारी मिलने पर करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा कि इस आग की चपेट में आने से प्रभा की मौत हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कसडोल थाना की पुलिस को दी। इधर, घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह घटना पराली जलाने के दौरान आग के अनियंत्रित होने और धुएं के कारण हुई।

 

पुलिस आग लगने के सही कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Exit mobile version